फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर पर्यटकों को भटिया खिलाएगा केएमवीएन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से पुराने साल को विदाई देने और नए साल के स्वागत के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। निगम की ओर से पर्यटक आवास गृहों में रहने वाले पर्यटकों को नए साल की पूर्व संध्या और अगले दिन पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। नए साल का जश्न मनाने के लिए निगम के सभी सात पर्यटक आवास गृह पर्यटकों से पैक हो गए हैं।
विज्ञापन


नए साल के शानदार आगाज के लिए केएमवीएन के पर्यटक आवास गृहों में विशेष तैयारी की जा रही है। सीमांत जिले में पिथौरागढ़ के अलावा चौकोड़ी, गंगोलीहाट, पातालभुवनेश्वर, विर्थी, मुनस्यारी, डीडीहाट, धारचूला के निगम के आवास गृह हैं। पिथौरागढ़ आवास गृह हिंदी फिल्म की शूटिंग होने के चलते सात जनवरी तक पैक है। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि इस समय मुनस्यारी, विर्थी, चौकोड़ी स्थित टीआरसी पैक हैं।

पर्यटकों ने इन स्थानों पर पूर्व में ही बुकिंग करा ली थी। साथ ही अन्य स्थानों के आवास गृह भी बुकिंग में चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर आवास गृहों को बिजली की रंगीन मालाओं से सजाया जाएगा। नए साल पर पर्यटकों को भटिया, भट्ट की चुड़कानी, भांग की चटनी, आलू के गुटखे आदि खिलाए जाएंगे। साथ ही गुलदस्ता देकर पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें