पिथौरागढ़। एसबीएम स्कूल देवलथल में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए संगोष्ठी हुई। इस दौरान अर्द्धवार्षिक परीक्षाफल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही उनसे और अधिक मेहनत से पढ़ाई करने का आह्वान किया गया।
प्रधानाचार्य एमडी कापड़ी ने कहा कि छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता और सृजनशीलता को विकसित करने में शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यालय के संस्थापक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि छात्र-छात्राओं के विकास के लिए सभी को सम्मिलित रूप से प्रयास करना होगा।
इस मौके पर व्यवस्थापक मंजुल कुमार बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, उपाध्यक्ष आरसी भट्ट, खीमा बोरा, पूजा पंवार, मंजू बोरा, शिक्षिका सुमन बिष्ट, रेनू सामंत, मीरा, दीपा, पूनम, भावना, पुष्पा, पूजा, किरन आदि थे।