फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपुपास में दो से तीन फुट हिमपात, तापमान माइनस में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के उच्च हिमालयी क्षेत्र लिपुपास, नाभीढांग और कालापानी में हिमपात जारी है। लिपुपास में करीब दो से तीन फुट तक हिमपात हुआ है। यहां तापमान माइनस में चला गया है।
विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार चोटियों के साथ ही यात्रा मार्ग पर भी काफी हिमपात हुआ है। मुनस्यारी के पंचाचूली, हंसलिंग और राजरंभा की चोटियां भी बादलों से लकदक हो गई हैं। सीमांत जिले के अन्य हिस्सों में दूसरे दिन भी बारिश का क्रम जारी रहा।

सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू होने से ठंड बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। नाचनी में बारिश से धान, मडु़वा, भट्ट की फसल के साथ ही सब्जियों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें