बेड़ीनाग/गंगोलीहाट। पाताल भुवनेश्वर-नानीशीतला-सिमायल-भूलकीअध्याली-चामाचौड़-मनगढ़-चौड़मन्या, राईआगर-भूलकीअध्याली व पाताल भुवनेश्वर-चौड़मन्या मोटर मार्गों के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा।
सोमवार को उमेद सिंह दशौनी क्रमिक अनशन में बैठे,जबकि दिवाकर रावल, दीपक रावल, जगदीश दशौनी, राजेंद्र प्रसाद, बलवंत सिंह, किशन रावल, रवि दशौनी ने समर्थन में धरना दिया।
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट में सड़क निर्माण की मांग को लेकर 73 वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। सोमवार को ललित सिंह महरा क्रमिक अनशन में बैठे। अध्यक्ष चंचल सिंह, पूरन मेहरा, भूपेश चंद्र, पुष्कर भंडारी, भगवान धानिक, ठाकुर बिष्ट, उमेद महरा, हरीश महरा ने समर्थन में धरना दिया।