फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलुवाकोट क्षेत्र में बती गुल, अंधेरे में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला विकास खंड के बलुवाकोट क्षेत्र में भारी बारिश के चलते बृहस्पतिवार रात लाइन में फाल्ट आने से ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ा। शुक्रवार दोपहर तक भी विद्युत कर्मी तकनीकी फाल्ट को नहीं ढूंढ पाए। बिजली गुल रहने से क्षेत्र में कोई भी सरकारी कार्य नहीं हो पाए। इसके चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से ही बिजली की आंख-मिचौनी शुरू हो गई थी। रात को करीब 11.30 बजे लाइन में फाल्ट आने से बलुवाकोट, छारछुम, तल्लागांव, बिंडा, ढूंगातोली, कांणा, पैय्यापौड़ी समेत कई गांवों के लोगों को भारी बारिश के बीच अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। लोगों को उम्मीद थी कि सुबह तक बिजली आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। विद्युत कर्मी लाइनों में फाल्ट को ढूंढते रहे लेकिन दोपहर तक उन्हें सफलता नहीं मिली। बिजली नहीं होने से इससे जुड़े व्यवसायी दिन भर खाली बैठे रहे। कॉमन सर्विस सेंटर में भी कार्य नहीं हो पाया।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आए दिन बिजली का यही हाल है। घंटों होने वाली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। कहा कि अन्य सरकारी काम तो छोड़िए लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इससे जनता में आक्रोश पनप रहा है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई पीएस बिष्ट ने बताया कि भारी बारिश से लाइनों में फाल्ट आया है। फाल्ट को ढूंढ विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें