पिथौरागढ़। हिंदी अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पत्रकार पूनम पांडेय का रविवार को पिथौरागढ़ में नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डीएम सी रविशंकर थे।
पालिका सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रिंट मीडिया में मिला पुरस्कार पिथौरागढ़ के लिए एक उपलब्धि है। प्रेम पुनेठा ने कहा कि पूनम का संघर्ष सीमांत जनपद के लिए एक मिशाल है। विजयवर्धन उप्रेती ने संघर्षों और चुनौतियों पर विचार रखे। जनमंच के संयोजक भगवान रावत और छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत ने प्रशस्ति पत्र प्रस्तुत किया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार बीडी कसनियाल ने कहा कि पत्रकार की प्रतिबद्धता एवं सरोकार आज की पत्रकारिता को ज्वलंत रखे है। समारोह में उपस्थित पत्रकारों ने भी पूनम पांडेय को स्मृति चिन्ह दिया। डॉ.अजय शुक्ल के संचालन में आयोजित समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य पद्मादत्त पंत, निर्मल चौधरी, डॉ.हेम पांडेय, महेश पुनेठा, मुकेश पंत, राजेंद्र रावत, राकेश देवलाल आदि मौजूद थे।