पिथौरागढ़। 22 पट्टी सोर (पिथौरागढ़) के भगवान मोस्टामानू के मंदिर में लगने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई है।
सोमवार को मेला महोत्सव कमेटी के मुख्य संरक्षक भूपेश पंत, मेला संयोजक पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेला, महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई। बताया गया कि इस बार 12 सितंबर को वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। मेले का उद्घाटन 13 सितंबर को होगा।
मुख्य मेला 14 सितंबर को होगा। 15 सितंबर को मेले का समापन होगा। मेले में स्थानीय विद्यालयों के छात्राें की सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। लोक गायकों की गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों के भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बाहरी सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया जाएगा। हैंडलूम एक्सपो लगाया जाएगा। विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाल भी मेला स्थल पर लगेंगे। मेले के दौरान स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
बैठक में मेला महोत्सव के लिए विभिन्न कमेटियों के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। मेले के संबंध में इलाके के बुजुर्गों की राय भी ली गई। मेला कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट ने कहा इस बार मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। बैठक में राजेंद्र कांडपाल, पवन खड़ायत, हेमंत बिष्ट, हर सिंह बिष्ट समेत तमाम लोग मौजूद थे।