फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लचर सेवाओं से नाराज व्यापार संघ ने बीएसएनल का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेरीनाग(पिथौरागढ़)। संचार सेवाओं में आए दिन खराबी आने से नाराज व्यापार संघ ने बीएसएनएल का पुतला फूंक दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी संचार सेवाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के जीआइसी रोड में मंगलवार को व्यापार संघ अध्यक्ष ललित महरा के नेतृत्व में बीएसएनल का पुतला फूंका गया।
इस अवसर पर व्यापारियों ने कहा कि कई दिनों से बीएसएनल में इंटरनेट काम नहीं कर रहा है। व्हाट्सएप भी काम नहीं करता है। मोबाइल फोन में सिग्नल नहीं आने की समस्या बार-बार पैदा हो रही है। कई महीनों से यह समस्या बनी हुई है। इसकी जानकारी देने के बाद भी विभाग द्वारा संचार सेवाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है। खराब मौसम में बार-बार संचार सेवा बाधित हो जाती है। पुतला दहन करने में राजेश पंत, किशन लाल शाह, विनोद पाठक, दिनेश उप्रेती, गोपाल महरा आदि व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें