फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों की फौज और परीक्षा से किनारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के एक लाख से अधिक युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में ही बेरोजगारों की संख्या 75 हजार से ज्यादा है। सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया मेें मारामारी मची है। हालात यह हैं कि सरकारी चुनिंदा पदों की विज्ञप्ति के लिए हजारों आवेदन आ रहे हैं। बेरोजगारी की इस तस्वीर के उलट पिथौरागढ़ जिले में आयोजित समूह ग की परीक्षा से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने किनारा किया है। जिले के पंजीकृत आधे से ज्यादा अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए।
विज्ञापन


रविवार को मुख्यालय के सात केंद्रों पर समूह ग की लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा में जिले भर के 2669 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सभी केंद्रों पर सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा चली। परीक्षा में 1313 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 1356 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। बेरोजगारों की फौज के इतर यहां सरकारी भर्ती के मौके से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की दूरी ने राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भी चौंका दिया है।

बता दें कि पिथौरागढ़ जिले में इस वक्त बेरोजगारों की संख्या एक लाख से ज्यादा है। सेवायोजन विभाग के आंकड़ों में ही यह संख्या 75 हजार से ज्यादा है। बेरोजगारी को लेकर युवा और कई संगठन आवाज उठाते आ रहे हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी समूह ग की परीक्षा देने नहीं आए। इधर, सभी केंद्रों पर आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। हर केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रेक्षक तैनात किए गए थे। नोडल अधिकारी एसडीएम एसके पांडेय, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. वीपी सिमल्टी, आयोग के प्रतिनिधि सतीश उप्रेती ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
विज्ञापन


समूह ग की परीक्षा से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की दूरी चौंकाने वाली है। इस परीक्षा से 50 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यह जांच का विषय हो सकता है। -वाईएस रावत, जिला सेवायोजन अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें