फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट में लगे स्वास्थ्य शिविर मुफ्त हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के केएमवीएन पर्यटक आवास गृह में बिष्ट नर्सिंग होम पिथौरागढ़ ने दो दिनी स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और मुफ्त दवा वितरित की। शल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. मयंक बिष्ट के नेतृत्व में लगे शिविर में दूनाकोट, भागीचौरा, ननपापू, भनड़ा, आदिचौरा, नारायणनगर, मिर्थी, ओगला, जौरासी, चौबाटी से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


करीब 800 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही दवाएं बांटी गई। डॉ. मयंक ने बताया कि अधिकतर लोग हार्निया, सिरदर्द, पुराने घाव, ब्लडप्रेशर, बवासीर से पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि गलत खानपान भी बीमारियों को जन्म देता है। इसके लिए सजग रहना चाहिए। शिविर संचालन में कैलाश बिष्ट, रवि कुमार, चंद्रशेखर, राजेश धौनी, गोकुल उपाध्याय, सुनील कोहली, लक्ष्मी जेठा, संगीता कोहली आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें