फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेया बचाने को आगे आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विश्व गौरेया दिवस पर शंखनाद जनचेतना मंच संरक्षण के लिए आगे आया है। संस्था गौरेया के संरक्षण के लिए आवास और भोजन का बंदोबस्त करेगी। साथ ही आमजन को इसके प्रति जागरूक भी करेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को विश्व गौरेया दिवस पर संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं ने संरक्षण का संकल्प लिया। तय किया कि गौरेया के संरक्षण के लिए घरों, प्रतिष्ठानों में आवास और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। संस्था के कार्यकर्ता खुद अपने घर और प्रतिष्ठान से इसकी शुरुआत करेंगे। इसके बाद आमजन को जागरूक करने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले एक गोष्ठी में मंच के निदेशक ललित शौर्य ने पक्षी की घटती संख्या पर चिंता जताई।

कहा कि शहरीकरण के साथ ही परिंदों के घोंसले उजड़ रहे हैं। प्राकृतिक आवास में कमी आई है। कंक्रीट के घरों से गौरेया दूरी बना रही है। पर्यावरण के लिए खतरनाक रसायनों के इस्तेमाल से प्रजाति पर लुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। इससे पारिस्थितिकी तंत्र बिगड़ सकता है। इस अवसर पर कार्यकर्ता रोहित जोशी ने संरक्षण की मुहिम चलाने पर जोर दिया। इस दौरान त्रिलोक जोशी, आयुश लोहनी, दुर्गा धामी, विपिन सिंह, कमल महर, गौरव भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें