फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाली का जल स्तर कम होते ही अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी सप्ताह में तीन दिन संयुक्त कांबिंग कर रही है। महाकाली का जलस्तर कम होने के कारण नेपाल सीमा पर अलर्ट घोषित किया गया है। नेपाल से तस्करों के प्रवेश और अपराधियों के घुसने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। नेपाल सीमा पर एसएसबी की चौकसी है, लेकिन पुलिस भी इन दिनों एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर गश्त कर रही है।
विज्ञापन


सीओ शेखर सुयाल ने बताया कि दिसंबर से महाकाली का जलस्तर कम होने लगता है और तापमान में गिरावट के कारण जनवरी में महाकाली का पानी न्यूनतम स्तर पर आ जाता है। ऐसे में अवैध घाटों से अपराधियों के प्रवेश की आशंका रहती है। उन्होंने बताया कि झूलाघाट, जौलजीबी, बलुवाकोट और धारचूला थाना पुलिस एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर कांबिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि मार्च तक इसी तरह गश्त चलती रहेगी। मार्च में नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। उसके बाद घुसपैठ की आशंका कम हो जाएगी।

इस सीजन में नेपाल से चरस तस्करी की आशंका ज्यादा रहती है। तस्कर अवैध रास्तों का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा नेपाल सीमा पर स्थित सभी झूलापुलों पर सख्त चौकसी की जा रही है। उन्होंने कहा कि तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। इस बीच एसएसबी ने भी नेपाल सीमा पर 24 घंटे चौकसी बढ़ा दी है। रात दिन एसएसबी के जवान महाकाली के किनारे गश्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें