पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को सांस्कृतिक परिषद का गठन कर दिया गया है। छात्रसंघ की देखरेख में हुए सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में पूनम राज को अध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा बलवंत कुमार और चंद्रकला को उपाध्यक्ष, कुलदीप रावत को कोषाध्यक्ष और अंकित पुनेड़ा को महासचिव बनाया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत ने कहा कि सांस्कृतिक परिषद की कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी होती है।
हर साल छात्रसंघ गठन के बाद सांस्कृतिक परिषद के गठन की परंपरा रही है। सांस्कृतिक परिषद के पदाधिकारियों ने कहा है कि जल्दी ही कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान वीरेंद्र कन्याल, अमित सामंत, सोनू सामंत, पार्थ चौंसाली आदि थे।