फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों के लिए एक बार खोला गया झूलापुल

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय क्षेत्र से नेपाल जा रहे तीन मरीजों और नेपाल से एक घायल बालिका को भारतीय क्षेत्र में लाने के लिए विशेष परिस्थिति में झूलाघाट के झूलापुल को दोपहर करीब 12 बजे सिर्फ एक बार के लिए खोला गया। झूलापुल बृहस्पतिवार शाम से बंद है और शुक्रवार की सुबह इसे नहीं खोला गया।
विज्ञापन


पश्चिमी नेपाल के 4 जिलों में 26 नवंबर को होने वाले प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा के चुनाव के मद्देनजर भारत एवं नेपाल की सीमा को 23 नवंबर की शाम 7 बजे सील कर दिया गया था। पुल बंद होने से शुक्रवार को भारत के झूलाघाट और नेपाल के जूलाघाट कस्बे में सुनसानी रही। पुल बंद होने के कारण दोनों देशों की बाजारों में अधिकांश दुकानें बंद रही।

नेपाल के बैतड़ी, दार्चुला, बजांग और बाजुरा जिलों में होने वाले चुनाव के कारण भारत-नेपाल की सीमा को सील कर दिया गया है। जौलजीबी मेले के कारण वहां के झूलापुल शुक्रवार शाम सात बजे सील कर दिया गया। पुल बंद होने का असर सड़क यातायात पर भी पड़ा। दोनों देशों की सीमाओं पर शुक्रवार को वाहनों में भीड़ कम रही। झूलाघाट के अधिकांश व्यापारी सामान की खरीदारी के लिए दिल्ली और बरेली को निकल गए हैं।
विज्ञापन


भारत एवं नेपाल को जोड़ने वाले झूलापुल पर एसएसबी सख्त निगरानी कर रही है। पुल और काली नदी के पास लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। एसएसबी के सहायक निरीक्षक पूरन प्रसाद भट्ट ने बताया कि 27 नवंबर तक इसी प्रकार की सख्ती रहेगी। अब पुल 27 नवंबर की सुबह सात बजे आवागमन के लिए खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें