डीडीहाट (पिथौरागढ़)। केंद्रीय विद्यालय मिर्थी के छात्र योगेश खोलिया ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में मुक्केबाजी में रजत पदक जीता। इस उपलब्धि पर विद्यालय ने योगेश को सम्मानित किया।
केंद्रीय विद्यालय मिर्थी के प्राचार्य हरीश कुमार ने बताया कि कक्षा 8 के छात्र योगेश खोलिया ने अंडर-14 वर्ग की मुक्केबाजी में रजत पदक जीता। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पांच अक्तूबर को भोपाल में आयोजित कराई थी।
विद्यालय के खेल शिक्षक नीरज रौतेला ने बताया कि योगेश ने बेहतरीन खेल की बदौलत फाइनल में जगह बनाई थी। योगेश को विद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र और आठ हजार रुपये की नकद राशि दी गई।