डीडीहाट (पिथौरागढ़)। रॉयल थोकदार स्पोर्ट्स क्लब मझेड़ा बाराकोट की ओर से आयोजित चल वैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें पुलिस लाइन पिथौरागढ़ की टीम ने जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
गर्खा के जीआईसी मैदान में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कवींद्र साही ने उद्घाटन किया। फाइनल मुकाबले में पुलिस लाइन पिथौरागढ़ ने सीधे सेटों में वॉलीबाल एसोसिएशन की टीम को 15-12, 15-11, 15-13 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीता।
प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर हरीश राणा को मैन आफ द सीरीज, गोपाल को मैन आफ द मैच, बेस्ट अटेकर आशीष बिष्ट और प्रकाश चुफाल को चुना गया। निर्णायक की भूमिका में किशोर साह, देवराज कन्याल थे। आंखों देखा हाल सीबीएस कन्याल ने सुनाया। स्कोरर भूपेंद्र थे। समापन पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज साह सहित तमाम खेलप्रेमी लोग मौजूद थे।