पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) में वर्ल्ड विजन प्रकाशन के सहयोग से आयोजित पुस्तक मेले में विद्यार्थियों ने अपनी रुचि की पुस्तकें खरीदी। पुस्तक मेले में विज्ञान, कला, संगीत, खेल, सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें रखी गई।
एपीएस में हर साल पुस्तक मेले का आयोजन होता है। प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि एपीएस के चेयरमैन ब्रिगेडियर रंजन मलिक (सेवा मेडल) ने भी पुस्तक मेले के आयोजन के लिए शुभकामना दी है। एपीएस के पुस्तकालयाध्यक्ष पंकज पंत ने मेले के आयोजन में सहयोग दिया। पुस्तक मेला तीन दिन तक चला।