फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में प्रवेश लेने वालों पर इस बार पड़ेगा ज्यादा आर्थिक बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डिग्री कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर इस बार आर्थिक बोझ ज्यादा पड़ने वाला है। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने इस बार अपने अधीनस्थ सभी कॉलेजों की फीस में एकरूपता लाने के लिए यह फैसला लिया है। फीस की कुछ नई मद बढ़ाने से छात्रों में गुस्सा है। उन्होंने बुधवार को पिथौरागढ़ कॉलेज में प्राचार्य डा. डीएस पांगती को ज्ञापन दिया और अनावश्यक रूप से बढ़ाई गई फीस वापस करने की मांग की। प्राचार्य ने छात्रों की ओर से दिए गए ज्ञापन को कुमाऊं विश्वविद्यालय को भेज दिया है।
विज्ञापन


इस बार विद्यार्थियों से परिषद शुल्क के रूप में 50 रुपये प्रतिमाह लिए जाएंगे। पिछले साल तक इस मद में 20 रुपये लिए जाते थे। विद्युत का शुल्क इस बार 60 रुपये प्रतिमाह किया गया है, जबकि पिछले साल तक इसमें 2.50 रुपये प्रतिमाह लिया जाता था। रोवर्स, रेंजर्स का शुल्क इस बार 60 रुपये देना होगा। पिछले साल तक यह मात्र दस रुपये प्रतिमाह था। कंप्यूटर शुल्क 10 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये हो गया है। इस बार से विद्यार्थियों पर 30 रुपये प्रतिमाह का पार्किंग शुल्क और 50 रुपये जेनरेटर शुल्क भी लगेगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुल्क में की गई वृद्धि के खिलाफ प्राचार्य को ज्ञापन दिया। कहा कि कुछ मदों में गैरजरूरी तरीके से शुल्क बढ़ाया गया है। इसे वापस लिया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी के जिला संयोजक योगेश भट्ट, परिसर अध्यक्ष हिमांशु मेहता, मंत्री पारस पंत, भूपेश जोशी, पंकज पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें