फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लचर संचार सेवा से युकांई भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। संचार कंपनियों की लचर सेवा के खिलाफ युवक कांग्रेस ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बीएसएनएल के साथ ही निजी संचार कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने संचार कंपनियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा कि बीएसएनएल के साथ ही निजी संचार कंपनियां उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी कर रही हैं। बड़े-बड़े विज्ञापनों के जरिए थ्रीजी, फोरजी सेवा शुरू होने की जानकारी दी जा रही है, लेकिन सेवा टूजी की दी जा रही है। उपभोक्ताओं से रकम थ्रीजी, फोरजी की वसूली जा रही है।
कहा कि संचार कंपनियों की सेवा इतनी खराब हो गई है कि 10 बार कॉल करने पर भी बात नहीं हो पाती है।

कॉलड्राप के जरिए भी उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है। संचार कंपनियों की मनमानियों से लोग परेशान हो गए हैं। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीएसएनएल के साथ ही निजी कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग डीएम से की है। प्रदर्शन में छात्रसंघ उपाध्यक्षा बबीता बिष्ट, कमल भंडारी, आनंद धामी, सुनील कुमार, महेश सिंह धामी, महेंद्र नाथ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें