फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए 170 कर्मचारी तैनात होंगे

Wed, 01 Mar 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मतगणनाकर्मियों के रैंडमाइजेशन के समय मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने 11 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए कर्मचारियों का रैंडमाइजेशन किया। चारों सीटों की मतगणना के लिए कुल 170 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। हर विधानसभा सीट की गणना अलग-अलग कक्षों में होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 11 मार्च को सुबह आठ बजे से गणना का काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि दोपहर तक परिणाम सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को हुए कर्मचारियों के रैंडमाइजेशन के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि 170 मतगणना कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें 54 मतगणना पर्यवेक्षक, 54 मतगणना सहायक एवं 62 माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है। मतगणना के लिए विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़, धारचूला, गंगोलीहाट में 12-12 टेबल और विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में 10 मतगणना टेबल लगाई जाएंगी। हर टेबल में 1 मतगणना पर्यवेक्षक, 1 मतगणना सहायक एवं 1 माइक्रो आब्जर्वर द्वारा गणना का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 1 माइक्रो आब्जर्वर रिटर्निंग अफसर स्तर पर एवं 1 माइक्रो आब्जर्वर निर्वाचन प्रेक्षक के स्तर पर तैनात रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना कर्मचारियों को मतगणना संबंधित प्रथम प्रशिक्षण 7 मार्च को विकास भवन सभागार पिथौरागढ़ में सुबह 10 बजे से दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त इन कर्मचारियों का द्वितीय रैंडमाइजेशन 10 मार्च को और तृतीय रैंडमाइजेशन 11 मार्च को सुबह 5 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम रैंडमाइजेशन के बाद मतगणना कार्मिकों को मतगणना तैनाती के आदेश जारी किए जा रहे हैं। द्वितीय रैंडमाइजेशन के बाद कर्मचारियों को विधानसभा क्षेत्र आवंटित होगा और तृतीय रैंडमाइजेशन में कर्मचारियों को टेबल आवंटित होंगी। मतगणना के लिए 20 फीसदी कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। रैंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष कुमार चौहान, नोडल अधिकारी कार्मिक गोपाल गोस्वामी, प्रभारी कार्मिक अशोक कुमार जुकरिया, सूचना विज्ञान अधिकारी रवींद्र जोशी, अपर सूचना विज्ञान अधिकारी गौरव कुमार आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें