फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जीप में ठूंस दिए 17 विद्यार्थी, खतरे में डाली जान

Wed, 21 May 2025 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सड़कों पर लगाकर चेकिंग अभियान के बाद भी ओवरलोडिंग नहीं रुक रही है। यहां तक कि जीप में क्षमता से अधिक विद्यार्थी भरकर उनकी जान खतरे में डाली जा रही है। थल में जीप चालक ने सात यात्रियों की क्षमता वाली जीप में 17 विद्यार्थी ठूंसकर उनकी जान खतरे में डाल दी। पुलिस ने जीप को सीज कर इसका परमिट निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विद्यार्थियों को अन्य वाहन से घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक जीप संख्या यूके 05 टीए 4701 में यात्रियों की जगह विद्यार्थी ढो रही थी। चालक जाजर सिरटोली, बेड़ीनाग निवासी दीपक सिंह धामी ने सात यात्रियों की क्षमता वाली जीप में 17 विद्यार्थी भरे थे। पुलिस ने जीप को सीज किया। सीओ केएस रावत ने बताया कि जीप चालक ने क्षमता से अधिक विद्यार्थी जीप में भरकर उनकी जान खतरे में डाली। ऐसे में जीप का परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें