फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में तवाघाट-गुंजी सहित 17 सड़कें बंद

Thu, 09 Jul 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मानसूनी बारिश ने सीमांत के लोगों के साथ सिस्टम की दिक्कत बढ़ा दी है। बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से आदि कैलाश यात्रा मार्ग तवाघाट-गुंजी के अलावा 16 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। इन सड़कों के बंद रहने से 120 से अधिक गांवों का संपर्क कटा है इससे ग्रामीण परेशान हैं। वाहनों की आवाजाही ठप होने से ग्रामीणों को पैदल सफर कर गांवों से बाहर निकलना पड़ रहा है। वहीं बीमार और गर्भवतियां भी पैदल आवाजाही कर इलाज और जांच के लिए अस्पताल पहुंचने के लिए मजबूर हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने कहा कि सड़कों को खोलने का काम जारी है। जल्द सड़कों पर आवाजाही सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें