चंपावत। जिला मुख्यालय में पिछले 24 घंटे में 17 मिमी बारिश हुई। बारिश के चलते ठंड का एहसास भी अधिक रहा। बारिश के चलते चंपावत का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हालांकि शनिवार को सुबह धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में 10 मिमी, लोहाघाट में नौ मिमी, पाटी में चार मिमी, बनबसा में दो मिमी बारिश हुई।