फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीमांत की 17 सड़कें बंद, हजारों की आबादी प्रभावित

Fri, 25 Aug 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मदकोट-दारमा सड़क पर गिरा मलबा। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में हो रही भारी बारिश से 22 सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी और श्रमिक लगाए गए हैं। सीमांत जिले में बीती रात धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट क्षेत्र में भारी बारिश हुई।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार एलागाड़-जुम्मा, आदिचौरा-सिणी, डोर-सैंणरांथी, कालिका-खुमती, छिरकिला-जम्कू, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, मदकोट-फाफा, बांसबगड़-माणीधामी, मुनस्यारी-हरकोट सड़कें बंद हैं। मालकोट-लोध, सानदेव-ननपापो, तवाघाट-थानीधार, पिथौरागढ़-तवाघाट, तवाघाट-घट्टाबगड़, तवाघाट-सोबला, घट्टाबगड़-जिप्ती, रामगंगापुल-मुनस्यारी सड़कें आवागमन के लिए बंद हैं। सुबह के समय जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क भी मलबा गिरने से बंद रही। बाद में मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया।
बाक्स
मुनस्यारी में दो दिन से नहीं पहुंची सब्जी और अन्य सामग्री
मुनस्यारी। थल-मुनस्यारी सड़क बनिक के पास बंद होने से पर्यटननगरी में लोगों की दिक्कतों में भी इजाफा होने लगा है। क्षेत्र में दो दिन से सब्जी और अन्य खाद्य सामग्री नहीं पहुंच पाई हैं। लोग स्थानीय आलू से प्याज से ही काम चला रहे हैं। बनिक के पास ऊपर और नीचे दोनों ओर सड़क बंद हैं। सवारियां भी वाहन बदल कर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि बनिक के पास सड़क खोलने में अभी दो दिन का समय लग सकता है। समाज सेवी श्रीराम सिंह धर्मशक्तू ने क्षेत्र की बंद सड़कों को शीघ्र बंद खोलने की मांग की है। उधर मदकोट-दारमा मार्ग पर भी कई जगह मलबा और बोल्डर गिरे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
कहां कितनी बारिश (मिमी में)
डीडीहाट 87.60
मुनस्यारी 57.60
धारचूला 53.40
बेड़ीनाग 18
पिथौरागढ़ 12.70

गंगोलीहाट 12.30



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें