फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिजली, संचार सेवा भंग होने से ग्रामीण परेशान

Fri, 25 Aug 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तवाघाट से सोबला क्षेत्र के दर्जनों गांवों में रह रहे हजारों लोग भारी बारिश के चलते विद्युत और संचार की सुविधा भंग होने से परेशान हैं। लोगों ने व्यवस्था शीघ्र सुधारने की मांग की है। पूर्व प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। बताया कि पिछले एक सप्ताह से सीमांत के ऊपरी गांवों में बिजली और संचार की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। भारी बारिश से सड़कें कई दिन से बंद हैं। हेलिकॉप्टर सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इससे बुजुर्ग और गर्भवतियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रभावित गांवों में कर्मचारियों को भेजकर समस्या सुलझाने की मांग की है। यूपीसीएल के ईई वीके बिष्ट ने बताया कि खेला में पोल गिर गया था। अब दूसरी जगह से उस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें