फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 166 लाख से बनेंगे दो हाईटेक शौचालय

Fri, 07 Apr 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत।
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में करीब 166 लाख रुपये की लागत से दो स्थानों पर हाईटेक प्रसाधन केंद्र बनाए जाएंगे। इससे नगर के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को भी काफी सुविधा होगी।

पालिका की ओर से नगर में करीब 20 से अधिक शौचालय बनाए गए हैं लेकिन अधिकांश में महिलाओं के लिए कोई खास सुविधा नहीं है। इसे देखते हुए सिल्थाम तिराहा और केएमओयू स्टेशन के पास बने शौचालयों को हाईटेक किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सिल्थाम में 66.48 लाख रुपये की लागत से महिला-पुरुष प्रसाधन केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें पानी और बिजली की व्यवस्था के साथ ही सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही इंसुलेटर भी लगेगा जो प्रयोग किए हुए सेनेटरी पैड को जलाने का काम करेगा। साथ ही जूते चमकाने के लिए शू शाइन मशीन भी लगेगी। शौचालय के बाहर सीसीटीवी भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा केएमयूओ स्टेशन के पास 99 लाख रुपये की लागत से हाईटेक शौचालय बनाया जाएगा। यहां भी सभी सुविधाएं होंगी। उक्त धनराशि से केमओयू का नया कार्यालय और पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी। पालिकाध्यक्ष रावत ने कहा कि शहर में नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए पालिका की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें