फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ कोटवाल के गानों में झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
वड्डा (पिथौरागढ़)। आयुष म्यूजिकल ग्रुप ने वड्डा के रामलीला मैदान में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में कत्थक नृत्य के साथ वेस्टर्न डांस में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में इंडियाज गॉट टेलेंट के प्रतिभागी ऋषभ कोटवाल ने कई गाने गा कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में विश्व भारती, किड्स गार्डन, शिशु विद्या पीठ, जीआईसी मूनाकोट और जीजीआईसी पीपलकोट के बच्चों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वड्डा पुलिस, व्यापार मंडल, प्रशासन और रामलीला कमेटी ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कत्थक सम्राट हेमंत गुरु ने वड्डा में डांस एकेडमी की नई शाखा का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कमल राज कार्की, व्यापार संघ के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे, प्रोफेसर एलएल वर्मा, दीपक बिष्ट, दीपक बोरा, पारस, अंकित, विक्की, नेहा, दीक्षा, वंदना, ललित सामंत, गुंजन उपरारी, सरिता जोशी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नानू बिष्ट और नेहा बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें