फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपदेव वालों को अब गांव में ही मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वर्षों के इंतजार के बाद अब जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव पपदेव के ग्रामीणों को अपने गांव ही राशन मिलेगा। गांव में सस्ता गल्ला की दुकान नहीं होने से अब तक ग्रामीणों को दो किमी दूर से राशन ढोना पड़ता था। अब पूर्ति विभाग की ओर से गांव में ही दुकान आवंटित करने से ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन


हालांकि गांव में करीब 10 वर्ष पूर्व पपदेव के नाम से सस्ता गल्ला की दुकान तो थी, लेकिन इसे करीब दो किमी दूर पांडेगांव से संचालित किया जा रहा था। इससे महिलाओं और बच्चों को राशन लेने के लिए दौड़ लगानी पड़ती थी। ग्रामीणों ने इस मामले को कई बार डीएम के जनता मिलन में उठाया। इस पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को गांव में दुकान खुलवाने के निर्देश दिए।

पूर्व में जो दुकान का संचालन कर रहे थे, उन्होंने अपनी असमर्थता जताई, तो खाद्यान्न विभाग ने राजेंद्र लाल वर्मा को सस्ते गल्ले की दुकान का लाइसेंस आवंटित कर दिया है। ग्रामीणों को अब गांव में ही सरकारी राशन मिलना शुरू हो जाएगा। गांव में दुकान खुलने पर प्रकाश लाल वर्मा, राजेंद्र लाल वर्मा, संजय लाल वर्मा, दिनेश लाल वर्मा, कन्हैया लाल, देवलाल, दिनेश लाल वर्मा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें