फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने भाटकोट बारात घर में की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बेरोजगार युवाओं के दर्द में नगरपालिका शामिल हो गई। अपेक्षा से अधिक युवाओं की भीड़ का अंदाजा न तो सेना को था और न ही प्रशासन को। इसके चलते युवाओं को खासी दिक्कतें हुई। नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने युवाओं की पीड़ा को समझा और उनके लिए रात-रात को घूम कर व्यवस्था कराई। मंगलवार से युवकों को भाटकोट स्थित बारात घर में ठहराया।
विज्ञापन


प्रादेशिक सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए करीब 10 हजार युवा यहां उमड़ पड़े। जो समय से पहुंचे उन्हें तो होटल मिला, लेकिन अन्य सड़कों पर घूमते रहे। इस पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने निजी खर्च एवं अन्य संसाधनों से भटकते इन युवाओं के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था की। पालिका के ईओ दीपक कुमार ने बताया कि भाटकोट स्थित बारात घर में एक हजार युवाओं के रहने और खाने की व्यवस्था की है।

उन्होंने बताया कि नगर में मुनादी करा के युवाओं को रहने और खाने के लिए जानकारी दी जा रही है। विभिन्न राज्यों से यहां आने वाले युवाओं को नगरपालिका के निकट रामलीला मैदान में भोजन कराया जाएगा। इसके बाद सोने के लिए भाटकोट के बारातघर में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें