फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 युवा शारीरिक परीक्षा में उतीर्ण रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत समूह ग की रेडियो अनुरक्षण अधिकारी और रेडियो केंद्र अधिकारी की शारीरिक परीक्षा में 117 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 105 परीक्षार्थी सफल रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा हुई। इसमें 202 अभ्यर्थियों ने भाग लेना था, लेकिन पहले दिन 117 अभ्यर्थी पहुंचे। इसमें 82 पुरुष और 35 महिलाएं शामिल थीं। पांच पुरुष लंबाई में और पांच सीने में कमी के चलते बाहर हुए। एक महिला लंबाई में और एक वजन में बाहर हुई। एसआई दरबान सिंह ने बताया कि शेष अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा शनिवार को होगी। इस दौरान बोर्ड सदस्य डॉ. जगदीश चंद्रा, प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्र कांडपाल, पर्यवेक्षक स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें