फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रध्वज को हाथ में लेकर काला दिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग/पिथौरागढ़। पाताल भुवनेश्वर क्षेत्र के लिए स्वीकृत सड़कों का निर्माण करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को दो महीने पूरे हो गए हैं। आंदोलन की अब तक सुध न लेने के विरोध में संघर्ष समिति ने शुक्रवार को काला दिन मनाया। अनशन स्थल पर काले झंडों के साथ ही तिरंगा फहराया।
विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने अनशन स्थल पर सरकार, प्रशासन, लोनिवि और पीएमजीएसवाई डिविजन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सरकारी तंत्र क्षेत्र की उपेक्षा कर रहा है। इसके विरोध में काला दिवस मनाने के साथ ही काले झंडे फहराए गए। संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल ने कहा कि पाताल भुवनेश्वर के चामाचौड़, गनौरा, सिमायल क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है।

कहा कि जल्द ही क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा। शुक्रवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल क्रमिक अनशन पर बैठे। आनंद राम, पवन रावल, त्रिलोक सिंह, गिरीश उप्रेती, प्रमोद धारियाल, विमल, उमेद दशौनी, राम आगरी, नरेंद्र रावल आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें