फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क कटिंग की धीमी गति से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। तहसील के सीमांत गांव पातों के लिए काटी जा रही सड़क की धीमी गति से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण के कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2015 में करीब ढाई करोड़ की लागत से लोनिवि द्वारा अल्फा कंस्ट्रक्शन कंपनी दिल्ली की ओर से लीलम से पातों तक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में सड़क महज डेढ़ किमी ही कट पाई है। बरसात के बाद से ही सड़क कटिंग का कार्य रुका पड़ा है।

बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ता मनोहर दरियाल ने सड़क की धीमी रफ्तार और निर्माण कार्य ठप होने को लेकर लोनिवि के अवर अभियंता महेश राम से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बरसात के चलते कार्य रोका गया था, एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें