फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद विद्या मंदिर पिथौरागढ़ बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 31वीं संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या मंदिर पिथौरागढ़ की टीम चैंपियन रही।
विज्ञापन



तीन दिनी प्रतियोगिता का आयोजन देव सिंह मैदान में 15 सितंबर से हुआ। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में बाल, किशोर और तरुण वर्ग में दौड़, लंबीकूद और ऊंची कूद की प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ ने सर्वाधिक 24 स्वर्ण, 12 चांदी और 15 कांस्य मेडल के साथ चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

मुनस्यारी दूसरे और बलुवाकोट तीसरे स्थान पर रहा। विद्यालय के हिमांशु लाखा, भावेश भट्ट, लवराज सिंह ने सभी इवेंट में स्वर्ण मेडल जीत व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। बालिका वर्ग में पांखू की निशा जोशी चैंपियन रही। निर्णायक खेल प्रमुख सतीश चंद्र भट्ट, निर्मल किशोर भट्ट, गोकुल पंत, प्रेम सिंह धामी, लीलाधर जोशी, अशोक जोशी, कुमुदकांत जोशी, हरीश पाटनी, भाष्कर शर्मा, भुवन भट्ट, मनोज भट्ट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी हरीदत्त कापड़ी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो. बीएस गोबाड़ी, प्रो. जीत सिंह ज्याला, आएसएस के प्रचारक भगवती, डॉ. चंदन सिंह तड़ागी, रेखा जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें