फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तो शिक्षकों की कमी, ऊपर से तबादले की मार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एक तो सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी, उस पर स्थानांतरण की मार। यह हाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धारचूला और राजकीय इंटर कॉलेज कालिका का है। यहां से शिक्षकों को बगैर प्रतिस्थानी के सांसद आदर्श गांव जुम्मा जीआईसी भेज दिया गया है, इससे अभिभावक खफा हैं और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धारचूला के अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र राम और पदाधिकारियों ने मुख्य शिक्षाधिकारी वीपी सिमल्टी को सौंपे पत्र में कहा कि विद्यालय में प्रवक्ताओं के 6 और एलटी शिक्षकों के 5 पद रिक्त हैं। इसके बावजूद जीआईसी धारचूला से अर्थशास्त्र के प्रवक्ता को जीआईसी जुम्मा भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं।

कहा है कि विद्यालय में दूरदराज के 350 विद्यार्थी पढ़ते हैं, अधिकतर धारचूला में किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं। इंटर अर्थशास्त्र विषय में 117 विद्यार्थी पढ़ते हैं। उसके बावजूद शिक्षक का बगैर प्रतिस्थानी के स्थानांतरण किया गया है। अभिभावकों ने अर्थशास्त्र के प्रवक्ता को फिर से धारचूला न भेजने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


वहीं, जीआईसी कालिका से भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता और सहायक अध्यापक एलटी का स्थानांतरण जुम्मा कर दिया गया है। कालिका के लोगों ने मुख्य शिक्षाधिकारी को दिए पत्र में कहा है कि शिक्षकों के स्थानांतरण से विद्यालय में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एक सप्ताह में शिक्षकों की तैनाती न होने पर कालिका के लोग आंदोलन करेंगे। सीईओ ने शिक्षकों की तैनाती का भरोसा अभिभावकों को दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें