फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएमसी बिल के विरोध में बंद रहे निजी क्लीनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में शनिवार को नगर के सभी निजी क्लीनिक बंद रहे। हड़ताल के कारण दूर से आए मरीजों ने जिला अस्पताल का रुख किया।
विज्ञापन


सरकार द्वारा एनएमसी बिल के विरोध में आईएमए द्वारा भारत बंद के बाद नगर के सभी अस्पताल पूर्णतया बंद रहे। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं को बंद नहीं किया गया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन प्रसाद और सचिव डॉ.जगदीश गड़कोटी ने बताया हड़ताल के बाद सरकार को इस बिल में सुधार करना चाहिए।

इस बिल के लागू होने के बाद निजी क्लीनिक आसानी से खुलने लगेंगे। गरीब की शिक्षा कठिन हो जाएगी। सेवाएं महंगी, गुणवत्ता कम और ब्रिजकोर्स से डॉक्टर तैयार होंगे। बाद में जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन देने वालों में डॉ. पीएस बसेड़ा, डॉ.मयंक बिष्ट, डॉ.जीके शर्मा, डॉ.अनूप सिंह, डॉ.हरेंद्र सिंह, डॉ.एके पुनेठा, डॉ.आरके खर्कवाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें