डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट यूथ सोसायटी के तत्वावधान में खेले जा रहे स्व. प्रेम सिंह टोलिया मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को क्वाटर फाइनल मुकाबले हुए, इसमें ओगला और थल ए की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
जीआईसी मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ जितेंद्र मर्तोलिया और पवन वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। प्रतियोगिता का पहला क्वाटर फाइनल ओगला और जेएमएम रिर्टन के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में ओगला ने जेएमएम को 6-0 से हराया। दूसरा मैच जेएमएम और थल ए के बीच खेला गया। पहले हॉफ में दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रहीं।
बाद में पेनाल्टी शूट आउट में थल ने 7-5 से मुकाबला जीत सेमीफाइनल में प्रवेश किया। थल की ओर से लक्की ने दो गोल किए। निर्णायक पंकज टोलिया और लाइनमैन नितीश पांगती, राजू गोस्वामी रहे। स्कोरर की भूमिका मयंक खड़ायत ने निभाई। इस मौके पर पवन टोलिया, किशोर जंगपांगी, योगेश बृजवाल समेत कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।