फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में खोलें दारमा सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दो जुलाई से बंद धारचूला की न्यू सोबला-सेला-दर-तिदाग-नागलिंग सड़क न खुलने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। प्रभारी डीएम वंदना ने सड़क खोलने के लिए आपदा निधि से 20 लाख रुपये देने और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता को सड़क खोलने के निर्देश देने के बाद भी कोई काम न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने 24 घंटे में सड़क न खुलने पर आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


प्रभारी डीएम ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके हांडा को पत्र जारी कर कहा है कि सीमांत को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क पर 18 दिन बाद भी आवागमन सुचारु नहीं किया गया है और न ही मार्ग को खोलने में रुचि ली जा रही है। उक्त मार्ग पर आवागमन न होने से उच्च हिमालयी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रभारी डीएम ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अध्याय 4 की धारा 34 (भ) में निहित प्रविधान के तहत जन सुरक्षा के मद्देनजर अधिशासी अभियंता हांडा को निर्देश दिए हैं कि अवरुद्ध मार्ग को 24 घंटे के भीतर आवागमन के लिए सुचारु करने के साथ ही उसकी सूचना जिला आपदा प्रबंधन पिथौरागढ़ में स्थापित कंट्रोल रूम को भी उपलब्ध कराएंगे, अन्यथा जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें