फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के दोपहिया वाहन के लिए विशेष पार्किंग स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शहर में स्कूटी चलाने वाली महिलाओं को अब अपना वाहन पार्क करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। महिलाओं की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन ने नगरपालिका तिराहा और स्टेशन में पार्किंग बनाए दिए हैं। यहां पुरुषों को वाहन पार्क करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ शहर में दोपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं की संख्या हजारों में पहुंच चुकी है। नगर में वाहनों की संख्या के हिसाब से पार्किंग स्थल नहीं हैं। वाहनों को सड़कों के किनारे ही खड़ा करना पड़ता है। नगर के सभी स्थानों पर वाहनों की कतार लगे होने से शहर में खरीदारी, बैंकिंग सहित अन्य कामों के लिए आने वाली महिलाओं को अपने दोपहिया वाहन पार्क करने के लिए स्थान नहीं मिल पाता है।

ऐसे में महिलाओं को वाहन पार्क करने के लिए स्थान ढूंढने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इस पर एसपी रामचंद्र राजगुरु ने पिछले दिनों यातायात निरीक्षक को प्रमुख स्थानों पर महिलाओं के लिए पार्किंग स्थल बनाने के निर्देश दिए थे। इन पार्किंग स्थलों पर एक-एक महिला जवान की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें