फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशांक का मध्यप्रदेश न्यायिक सेवा के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के शशांक नंदन भट्ट (23) ने मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर सिविल जज बनने का गौरव हासिल किया है। शशांक शहर के प्रतिष्ठित एडवोकेट डीएन भट्ट के पुत्र हैं। 17 मई को मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा का परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है।
विज्ञापन


शशांक की प्रारंभिक शिक्षा डान बॉस्को स्कूल पिथौरागढ़ से हुई है। उन्होंने इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली से बीए, एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की। शशांक का पहले ही प्रयास में सिविल जज के रूप में चयन हुआ है। शशांक ने बताया कि पिता के वकालत के पेशे से उनको जज बनने की प्रेरणा मिली। नियमित अध्ययन ने इसमें सफलता दिलाई। शशांक अपने चयन का श्रेय कड़ी मेहनत, माता, पिता, दादा, दादी, गुरुजनों के आशीर्वाद और ईष्ट देवता की कृपा को देते हैं। शशांक कहते हैं कि वह न्यायिक सेवा के दौरान हर फरियादी को न्याय दिलाने का प्रयत्न करेंगे।

शशांक की सफलता पर उनके पिथौरागढ़ स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। शशांक की सफलता पर सीमांत यूथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें