फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रखर मेरिट सूची में पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। न्यू बियरशीबा स्कूल जीआईसी शाखा के कक्षा 8 के होनहार छात्र प्रखर उपाध्याय ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की वर्ष 2018-19 प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रखर का चयन कक्षा 9 के लिए हुआ है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि प्रखर लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा और साक्षात्कार में सफल हुए हैं। 19 मार्च को सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची में प्रखर ने पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रखर ने अपनी माता विनीता उपाध्याय, पिता राजेंद्र उपाध्याय के साथ ही शिक्षकों की मेहनत को सफल बनाया है। विद्यालय के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी ने प्रखर के परिजनों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें