फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी संचार कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक के गौरीहाट और झूलाघाट सहित दर्जनों गांवों में संचार सुविधा देने के लिए लगाए गए निजी संचार कंपनी के टावर काम नहीं कर रहे हैं। इससे गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार को कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। गौरीहाट बाजार में हुई सभा में निजी कंपनी पर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पहले बीएसएनएल की सेवाओं से परेशान होकर निजी कंपनी के कनेक्शन ले लिए थे। साथ ही अपने सभी दस्तावेजों में इन नए नंबरों को अंकित करा दिया। अब लोग भारी दिक्कत में आ गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ललित चंद सोराड़ी के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने सरकार और निजी कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की।

सोराड़ी ने कहा कि लोगों को सबसे बड़ी दिक्कत रसोईगैस का सिलेंडर बुक कराने में आ रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि संचार सेवा में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में गिरीश लाल वर्मा, रमेश चंद, मोहन चंद, शमशेर सिंह, दीपक सिंह, दिनेश ठगुन्ना, नरेंद्र सिंह धारियाल, पूरन सिंह धारियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें