धारचूला (पिथौरागढ़)। यहां बीएसएनएल की थ्रीजी सेवा शुरू हो गई है। कई वर्षों से बेहतर इंटरनेट सेवा की चाह रखने वाले स्थानीय लोग थ्रीजी सेवा मिलने पर बेहद खुश हैं। एक साल पहले बीएसएनएल का थ्रीजी टावर लगने के बावजूद बीएसएनएल इंटरनेट सेवा देने में नाकाम रहा था। इस बीच कई बार जनता को आंदोलन तक करना पड़ा था। लंबे इंतजार के बाद थ्रीजी इंटरनेट सेवा मिलने से विशेषकर युवा वर्ग और व्यापारी काफी उत्साहित हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि नगर में दो थ्रीजी टावर लगे हैं। अब लोगों को इसका फायदा मिलने लगेगा।