फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचेश्वर बांध के विरोध में कई जगह पुतला दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/झूलाघाट। महाकाली पर बनने वाले पंचेश्वर बांध परियोजना का नक्शा गलत बनाने की सूचना मिलते ही डूब क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। विरोध स्वरूप डूब क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झूलाघाट, जौलजीबी, बगड़ीहाट, सेल सल्ला और घाट में लोगोें ने केंद्र सरकार के पुतले फूंके।
विज्ञापन


जौलजीबी में व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह धर्मसत्तू, झूलाघाट में शंकर खड़ायत बगड़ीहाट में कमल सिंह, सेल सल्ला में दीपक सौन, रवि सुतेड़ी और घाट में भूपाल चंद ने महाकाली की आवाज संगठन के बैनर तले पुतले फूंके। झूलाघाट में मुख्य चौराहे पर महाकाली की आवाज संगठन ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। संगठन के संयोजक शंकर खड़ायत ने कहा कि सरकार ने वर्षाकाल में जब सड़कें और दूरसंचार सेवा पूरी तरह ठप पड़ी थी, उस समय जनसुनवाई कराकर यह सिद्ध कर दिया है कि वह किस जल्दबाजी से काम कर रही है।

संगठन को पहले ही पता था कि सर्वे करने वाली कंपनी ने धरातल पर काम किए बिना ही डूब क्षेत्र का सर्वे कर रखा है। पुतला फूंकने वालों में मनोज जोशी, दिवाकर भट्ट, नीरज भट्ट, भूपेंद्र सिंह, नरेश सिंह, अशोक विश्वास, जगदीश ओली, भगवान सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें