फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 53वें स्थापना दिवस पर यहां वाहिनी मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। एसएसबी के जवानों ने विभिन्न प्रांतों की झलक दिखाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


एसएसबी 11वीं वाहिनी में वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी छेरिंग दोरजे ने परेड की सलामी ली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए द्वितीय कमान अधिकारी ने कहा कि एसएसबी की स्थापना को 53 साल हो गए हैं। इन 53 सालों में एसएसबी जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा का काम बेहतर तरीके से किया। 11वीं वाहिनी ने ही अब तक भारत-नेपाल सीमा पर ड्यूटी के दौरान 11 करोड़ 55 लाख रुपये की तस्करी का सामान पकड़ा है, जो एक रिकार्ड है।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुमाऊंनी छलिया नृत्य, असम का बिहू नृत्य, कन्नड़ की संस्कृति, पंजाबी नृत्य का प्रदर्शन किया गया। एसएसबी जवानों के परिजनों ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की साइकिलिंग प्रतियोगिता में दो पुरस्कार जीतने वाले इशांत राय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के डा. अजीत हेमरोम, मृदुल हवलदार सहित कई अधिकारी और जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें