फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगाड़ा तरै दे भिना ज्यू, रामेश्वर मैं आफि तरूंलो..

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। बलतिर के नागीमल मंदिर में आठूं पर्व के समापन पर खेल, चांचरी के साथ-साथ फल फटकने का विशेष आयोजन हुआ। इसमें फलों को चादर में रखकर आसमान की तरफ उछाला जाता है और लोग इन फलों को प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। जिनको यह फल मिल जाता है, वह इसे ईश्वर का प्रसाद मानते हैं।
विज्ञापन


मंदिर में महिलाओं और पुुरुषों ने अलग-अलग खेल चांचरी के कार्यक्रम किए। पुरुषों ने-रामगाड़ा तरै दे भिना ज्यू, रामेश्वर मैं आफि तरूंलो गीत पर खूब मस्ती की। महिलाओं ने चांचरी गायन के समय-धुर हैरेछ भारि बारिश, हरिया हरै खेत गीत पर जमकर नृत्य किया।

बलतिर के नागीमल मंदिर में गौरा, महेश्वर के पुतलों का विसर्जन किया गया। इसी के साथ आठूं महोत्सव का समापन हो गया है। भारी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में जुटे। ग्राम प्रधान महिराज भैंसोड़ा ने बताया कि हर साल आठूं के विसर्जन के दिन नागीमल मंदिर में मेला जुट जाता है।
विज्ञापन


आसपास के गांवों के लोग भी इसमें भागीदारी करते हैं। पुजारी गोपाल सिंह नेवे ने मंदिर में विशेष पूजा की। पंडित मथुरादत्त भट्ट ने पूजा कराई। कार्यक्रम में शंकर सिंह भैंसोड़ा, पूरन सिंह भैंसोड़ा, गोविंद भैंसोड़ा, गिरीश भट्ट, कुंवर सिंह, जगत सिंह, राम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें