फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सातवां वेतनमान लागू करने, पांचवें, छठे वेतनमान का अवशेष भुगतान करने, वेतन विसंगति दूर करने समेत कई मांगों को लेकर साधन सहकारी समिति के सचिवों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


साधन सहकारी सचिव परिषद के बैनर तले सहकारी बैंक परिसर में एकत्र सचिवों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। कहा कि लगातार मांग उठाने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उपरोक्त मांगों के साथ ही न्यूनतम ग्रेड पे 2800 करने की मांग भी पूरी नहीं की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वह लोग आत्मदाह करेंगे। जगदीश जोशी, ईश्वर वल्दिया, देवी दत्त भट्ट, शेखर चंद्र जोशी, भुवन जोशी, भगत धामी, त्रिलोक कोरंगा आदि ने विचार रखे।

उधर, किसान मोहन सिंह, राम सिंह, नारायण दत्त कापड़ी, भुवन चंद्र, चंद्र सिंह दिगारी, प्रताप सिंह, मनोहर सिंह, हरीश चंद्र ने कहा कि साधन सहकारी समिति के सचिवों की हड़ताल के कारण उन्हें दिक्कत हो रही है। कृषि ऋण जमा नहीं हो पा रहा है। जिले के 112 समितियों में ताला लग चुका है। सरकार को हड़ताल समाप्त करने के लिए पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें