फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीसैनी ने जीआईसी जूनियर को 5-3 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवसिंह खेल मैदान में उद्योग व्यापार मंडल की चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। नैनीसैनी और जीआईसी जूनियर के बीच खेला गया उद्घाटन मुकाबला नैनीसैनी ने 5-3 से जीता।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक भूपेंद्र सिंह माहरा और विशिष्ट अतिथि जगदीश पुनेड़ा ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले हाफ की शुरुआत में ही नैनीसैनी के विमल महर ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। अभी कुछ ही मिनट का खेल हुआ था कि जीआईसी के मनीष परिहार ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। नैनीसैनी के मन्नू गोबाड़ी ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। कुछ ही क्षणों बाद नैनीसैनी के मोहित कसन्याल ने गोल कर टीम को 3-1 की बढ़त पर ला खड़ा किया। जीआईसी के योगेश परिहार ने गोल कर अंतर 3-2 कर दिया।


दूसरे हाफ में नैनीसैनी के मोहित कसन्याल ने गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया। कुछ ही क्षणों बाद इसी टीम के रोहित ने टीम के लिए पांचवां गोल किया। मैच के अंतिम क्षणों में जीआईसी के योगेश परिहार गोल कर अंतर 5-3 में लाने में कामयाब रहे। निर्णायक शिव सिंह धामी, राम भट्ट, अनिल कुमार थे। आंखों देखा हाल भूपेंद्र चौहान, देवेंद्र बिष्ट, ऋषेंद्र महर ने सुनाया। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शमशेर महर ने प्रतियोगिता संचालन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। वहां पर कुंडल मौसाल, दान सिंह वल्दिया, हयात सिंह खोलिया, अशोक पुनेड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें