फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज भवन के निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी के भवन निर्माण में हो रही देरी पर प्राचार्य डा. मंजुला चंद ने नाराजगी जताई है। बुधवार को प्राचार्य ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और एसडीएम से आग्रह किया कि निर्माण एजेंसी को भवन का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन


मुनस्यारी कॉलेज के भवन का निर्माण 18 महीने से चल रहा है। अब तक भवन की बुनियाद भी सही ढंग से नहीं पड़ी है। भवन का निर्माण कब तक पूरा होगा, कहा नहीं जा सकता। मुनस्यारी कॉलेज में पढ़ने वाले एक हजार विद्यार्थियों को राजकीय इंटर कॉलेज के भवन में बैठाना पड़ रहा है। कॉलेज में छात्रसंख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन बैठने की सही व्यवस्था न होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज में भी असुविधा हो रही है। मुनस्यारी कॉलेज वर्ष 2001 में खुल गया था। तब से अब तक भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। भवन निरीक्षण के समय छात्रनेता विक्रम दानू, प्रकाश गोस्वामी, त्रिलोक सिंह पंडा, मुकेश फर्स्वाण, डा. आरसी जोशी, कैलाश देवली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें