फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एलएसएम परिसर में पहले दिन 16 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Fri, 25 Sep 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। छात्रसंघ चुनाव के लिए जिले के सभी महाविद्यालयों में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। एलएसएम परिसर में छात्रसंघ के अलग-अलग आठ पदों के लिए कुल 16 प्रत्याशयों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

शनिवार को भी दोपहर एक बजे बजे तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। एलएसएम परिसर में नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद पर दो, छात्र उपाध्यक्ष पद पर दो, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर तीन, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एक-एक, कोषाध्यक्ष पद पर तीन, विवि प्रतिनिधि और सांस्कृतिक सचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। छात्र संघ चुनाव के लिए 89 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इधर महाविद्यालय मुनस्यारी में छात्रसंघ चुनाव की पहले दिन की नामांकन प्रक्रिया प्रभारी प्राचार्य डॉ. भारत सिंह के निर्देशन हुई।
छात्रसंघ चुनाव प्रभारी अमित टम्टा और मीडिया प्रभारी डॉ.रिफाकत अली ने बताया कि कुल पांच नामांकन पत्र जमा हुए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ है। महाविद्यालय गणाई गंगोली में छात्रसंघ चुनाव लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। प्राचार्य प्रो. सिद्धेश्वर सिंह, छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मनीषा जोशी और अंजू, संयुक्त सचिव पर शिवानी, कोषाध्यक्ष पर सानिया आर्या और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर आरती ने नामांकन किया। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को नाम वापसी, नामांकन पत्रों की जांच और वैध उम्मीदवारों की घोषणा होगी।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर नकुल का निर्विरोध चुना जाना तय
धारचूला। राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में छात्रसंघ निर्वाचन के चौथे दिन नाम वापसी, जांच और वैध प्रत्याशियों की घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी डॉ.राहुल कुमार तिवारी के निर्देशन में 11 से दो बजे तक नाम वापसी हुई। उपाध्यक्ष पद पर एक ही नामांकन होने से नकुल सिंह सोनाल का निर्विरोध चुना जाना तय है। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी लोकेश सामंत ने नाम वापसी के बाद इस पद पर हेमंत कुमार भी एकमात्र प्रत्याशी रह गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद पर खुशी रैखोला और दीया उपाध्याय, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर तनुजा भट्ट और मनीषा गोस्वामी, सचिव पद पर किरन और हिमांशु भट्ट, कोषाध्यक्ष पद पर प्रिया चलाल और सुष्मिता, संयुक्त सचिव पद पर डिंपल और रानू तितियाल के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें