फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन


शनिवार को पार्टी जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने ईंधन के दाम बढ़ाकर आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ाने का काम किया है। इससे राशन सहित अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ेंगे। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से गरीब जनता पर महंगाई की मार पड़ेगी।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि बजट में सरकार ने कुछ नहीं किया। केवल महंगाई बढ़ाने का काम किया है। आज लाखों शिक्षित बेरोजगार रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। इसके बावजूद रोजगार को लेकर सरकार ने कुछ नहीं किया है। पुतला फूंकने वालों में करन सिंह, प्रकाश देवली, बाब कन्याल, कार्तिक खर्कवाल, महिपाल वल्दिया, लक्ष्मण प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, कमलेश कसन्याल, हरीश जोशी, राकेश कुमार, गजी राम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें